MP के ऑनलाइन फॉर्म में फोटो और सिग्नेचर कैसे लगाएं – पूरी गाइड
UGC NET, MP Police, MPESB, MPPSC और स्कॉलरशिप फॉर्म में फोटो या सिग्नेचर अपलोड करते समय "size exceeds limit" का एरर अक्सर आता है। इस गाइड में हर फॉर्म के लिए सही तरीका और टूल का सीधा लिंक है।
1. UGC NET December 2026 Photo & Signature Size (KB)
आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें (NTA)
UGC NET December 2026 के ऑनलाइन फॉर्म में पासपोर्ट साइज़ फोटो, सिग्नेचर और (ज़रूरत हो तो) PwD/PwBD प्रमाणपत्र अपलोड करना होता है। हर फ़ाइल की KB सीमा अलग है, इसलिए तीनों को अलग-अलग तैयार करें।
- Photo: 10 KB से 200 KB, JPG/JPEG
- Signature: 10 KB से 50 KB, JPG/JPEG
- PwD/PwBD प्रमाणपत्र (स्कैन): 50 KB से 300 KB
सावधानी
- फोटो रंगीन या ब्लैक एंड व्हाइट हो सकती है। सफेद बैकग्राउंड पर चेहरा (बिना मास्क) 80% दिखना चाहिए, कान भी शामिल हों। फोटो लेटेस्ट हो।
- Photo और Signature दोनों साफ़ दिखाई देने चाहिए।
अंतिम अपडेट: 27 अक्टूबर 2026
UGC NET की फोटो कितने KB की होनी चाहिए?
फोटो 10 KB से 200 KB के बीच और JPG/JPEG फॉर्मेट में होनी चाहिए।
UGC NET सिग्नेचर कितने KB का होना चाहिए?
सिग्नेचर 10 KB से 50 KB के बीच और JPG/JPEG फॉर्मेट में होना चाहिए।
2. MP Police भर्ती
साइज़: भर्ती नोटिफिकेशन में देखेंपुलिस भर्ती के फॉर्म में आमतौर पर पासपोर्ट साइज़ फोटो और सिग्नेचर दोनों मांगे जाते हैं। दोनों की सीमा अलग-अलग हो सकती है, इसलिए एक-एक करके अलग साइज़ में तैयार करें।
सावधानी
- फोटो हाल की और सामने से खींची हुई हो
- सिग्नेचर सफेद कागज़ पर काली या नीली पेन से करें और साफ फोटो लें
- फोटो और सिग्नेचर की फाइल आपस में न बदलें
3. MPESB (Vyapam) परीक्षाएं
साइज़: हर परीक्षा के बुलेटिन में देखेंMPESB की अलग-अलग परीक्षाओं में फोटो, सिग्नेचर और कभी-कभी अंगूठे का निशान अपलोड करना पड़ता है। हर परीक्षा का बुलेटिन अलग होता है, इसलिए पिछली बार की साइज़ मानकर न चलें।
तैयारी की सूची
- बुलेटिन में KB और फाइल फॉर्मेट पहले पढ़ें
- फोटो और सिग्नेचर पहले से तैयार रखें, आखिरी दिन का इंतज़ार न करें
- अपलोड के बाद प्रीव्यू में चेहरा और सिग्नेचर साफ है या नहीं, देखें
4. MPPSC परीक्षा
साइज़: MPPSC नोटिफिकेशन में देखेंMPPSC के नोटिफिकेशन के अनुसार अपलोड की सीमा नीचे दी गई है:
- फोटो: 20 KB से 100 KB तक, JPG कॉपी
- बैंक पासबुक: अधिकतम 200 KB तक। पासबुक की साइज़ घटाएं
MPPSC के आवेदन में फोटो और सिग्नेचर की गुणवत्ता का ध्यान रखा जाता है। अगर सीमा ज़्यादा KB की हो, तो 100KB जैसा साइज़ चुनने से चेहरा और लाइनें ज़्यादा साफ रहती हैं।
टिप्स
- पासपोर्ट साइज़ की नवीनतम कलर फोटो का उपयोग करें
- फोटो खिचवाते समय सीधे कैमरे की तरफ देखें
- आवेदन में फोटो एवं हस्ताक्षर स्पष्ट होने चाहिए
- फ़ोटो का बैकग्राउन्ड हल्का और आदर्श रूप में सफेद हो
5. MP स्कॉलरशिप पोर्टल
साइज़: पोर्टल पर दिखाई गई सीमा देखेंस्कॉलरशिप आवेदन में विद्यार्थी की फोटो, सिग्नेचर और कभी-कभी दस्तावेज़ों की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होती है। पोर्टल पर हर फाइल के आगे उसकी अधिकतम साइज़ लिखी रहती है।
सलाह
- हर फाइल के लिए पोर्टल की अलग सीमा देखें
- फोटो और सिग्नेचर के लिए यह टूल इस्तेमाल करें, दस्तावेज़ों के लिए पोर्टल के निर्देश मानें
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
UGC NET की फोटो कितने KB की होनी चाहिए?
फोटो 10 KB से 200 KB के बीच और JPG/JPEG फॉर्मेट में होनी चाहिए।
UGC NET सिग्नेचर कितने KB का होना चाहिए?
सिग्नेचर 10 KB से 50 KB के बीच और JPG/JPEG फॉर्मेट में होना चाहिए।
फोटो अपलोड नहीं हो रही, क्या करें?
एरर में लिखी KB सीमा देखें, फिर टूल में वही साइज़ चुनकर फोटो दोबारा बनाएं और अपलोड करें।
सिग्नेचर की फोटो कैसे लें?
सफेद कागज़ पर पेन से सिग्नेचर करें, अच्छी रोशनी में सीधे ऊपर से फोटो लें, फिर टूल के Signature टैब में साइज़ घटाएं।
क्या मेरी फोटो सुरक्षित रहती है?
हाँ, साइज़ बदलने का काम आपके ब्राउज़र में होता है, फोटो हमारे सर्वर पर नहीं जाती।
टूल फ्री है?
हाँ, पूरी तरह फ्री है और डाउनलोड की फाइल पर वॉटरमार्क नहीं लगता।