Photo Minimizer in KB – Compress Photo to Any Size (5KB to 300KB)
Use this free photo minimizer to reduce image size in KB online. Choose any size from 5KB to 300KB, upload your photo or signature, and download it with no watermark. Your image is resized in your browser and is not uploaded to a server.
✅ 5 आसान स्टेप
जैसे-जैसे आप आगे बढ़ेंगे, स्टेप पर निशान लगता जाएगा। चाहें तो खुद भी टैप करके टिक लगा सकते हैं।
- 1ऊपर टूल में "Photo" टैब चुनें (सिग्नेचर के लिए "Signature")।
- 2स्लाइडर या + − से KB साइज़ चुनें (अभी: 50KB)।
- 3अपनी फोटो चुनें (JPG या PNG)।
- 4प्रीव्यू में देखें कि चेहरा साफ दिख रहा है।
- 5"Download" दबाएं और फाइल को फॉर्म में अपलोड करें।
🎯 कौन सा KB चुनें?
फॉर्म में अगर "अधिकतम X KB" लिखा है तो X से 2–5KB कम चुनें, ताकि फाइल पक्का लिमिट के अंदर रहे। अगर "X से Y KB के बीच" लिखा है तो बीच का साइज़ चुनें। फॉर्म भरने से पहले अपने फॉर्म का नोटिफिकेशन ज़रूर देखें।
| फॉर्म में लिखा है | स्लाइडर में चुनें |
|---|---|
| अधिकतम 50KB | 45–50KB |
| 20KB से 50KB के बीच | 35KB |
| 10KB से 20KB के बीच | 15KB |
| 50KB से 100KB के बीच | 75KB |
| अधिकतम 200KB | 190–200KB |
तैयार साइज़ वाले पेज:
📐 पिक्सल साइज़ कब चुनें?
कई फॉर्म KB के साथ फोटो की चौड़ाई और ऊँचाई (पिक्सल) भी तय करते हैं। ऐसे में "पिक्सल साइज़ चुनें" चालू करें और Width 700–800 px तथा Height 400–950 px के बीच अपनी ज़रूरत का साइज़ डालें। अगर माप सेंटीमीटर में है (जैसे 3.5×4.5 cm), तो "पासपोर्ट साइज़" विकल्प चालू करके cm में Width और Height डालें। दोनों में फोटो बीच से क्रॉप होती है, खिंचती नहीं। जब फॉर्म में सिर्फ KB की शर्त हो, तब ये विकल्प बंद रखें।
💡 बेहतर रिज़ल्ट के लिए ध्यान रखें
- साफ रोशनी में खींची हुई फोटो इस्तेमाल करें, छोटा करने पर भी क्वालिटी अच्छी रहती है।
- 10KB से कम जैसे बहुत छोटे साइज़ में फोटो की क्वालिटी कम दिख सकती है, ऐसे में फॉर्म की न्यूनतम सीमा देखकर थोड़ा बड़ा KB चुनें।
- अगर फॉर्म में पिक्सेल भी तय हैं (जैसे 413×531), तो "पासपोर्ट साइज़ में क्रॉप करें" चालू करें।
- डाउनलोड के बाद फाइल की साइज़ एक बार फोन या कंप्यूटर में चेक कर लें।